पिकअप की टक्कर से थाने के चौकीदार की पत्नी की मौत

उपचार के लिए सैफई ले जाते समय तोड़ा दम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बाजार जा रही थाने के चौकीदार की पत्नी को दूध से भरी केनों लेकर जा रही पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। परिजन महिला को सैफई ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के छोटा फतेहपुर निवासी 55 वर्षीय बिट्टो देवी पत्नी मेघनाथ कठेरिया सोमवार सुबह 10 बजे पैदल फर्रुखाबाद बाजार जाने के लिए निकली थी। रास्ते में दूध लेकर जा रही पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। इस दौरान चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी। मौके पर परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए सैफई लेकर जा रहे थे। रास्ते में बिट्टो देवी की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन जितेन्द्र, पिंकी, रिंकी, रीता, नन्ही, अरविन्द, गोविन्द आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका का पति मेघनाथ मऊदरवाजा थाने में चौकीदार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *