कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ व जोर जबरदस्ती करने की शिकायत पीडि़ता ने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती निवासिनी नन्ही पत्नी गफ्फार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया 1 अगस्त सुबह पीडि़ता दरवाजे पर खड़ी थी, तभी गांव के ही सानू पुत्र मन्नू, लल्ला, आसिन, अल्लाह रखा व आशु पुत्रगण हामिद पीडि़ता को देखकर अश्लील बातें करने लगे। जब पीडि़ता ने मना किया तो उपरोक्त लोग मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जिस पर पीडि़ता अपने घर के अंदर चली गयी। तब उपरोक्त लोग घर के अंदर घुस गये और गालियां देते हुए पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने पीडि़ता के साथ मारपीट की तथा पीडि़ता से छेड़छाड़ की। पीडि़ता के शोर मचाने पर गांव के ही असद, कमल हसन आ गए। जिस पर उपरोक्त लोग जाते-जाते गये कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो जान से मार देंगे। वहीं दरोगा विमल कुमार यादव ने कहा कि अगर समझौता नहीं किया, तो तुम्हारे पति तथा तुमको तमंचा लगाकर चालान करवा देंगे। जिससे पीडि़ता काफी परेशान है। उसका कहना है कि उपरोक्त लोग उसे आये दिन धमका रहे हैं और कह रहे है कि पुलिस से की गयी शिकायत वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। पीडि़ता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
