भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने भेजा जेल

31 जुलाई की रात्रि भीमा ने लाइसेंसी राइफल से घटना को दिया था अंजाम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बीते माह नशे में धुत पूर्व सैनिक ने अपने भतीजे की लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दौरान मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी को पकडक़र उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। जिससे उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी पूर्व सैनिक भीमसेन राजपूत उर्फ भीमा ने 31 जुलाई की रात्रि वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और छत पर गालियां देने लगा। तभी वाद-विवाद होने लगा। इस दौरान उसने अपने 30 वर्षीय भतीजे रामगोपाल राठौर को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी थी जो सीने में जा लगी। परिजन उपचार के लिए रामगोपाल को लोहिया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी भीमसेन को पकड़ लिया और लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर उसकी राइफल तोड़ दी थी। आरोपी भीमा को घायलावस्था में उपचार के लिए आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत बिगडऩे पर उसे लखनऊ कमाण्ड हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां उसका उपचार चल रहा था। भतीजे की हत्या के मामले में आरोपी भीमा व उसकी पत्नी कृपांती देवी आरोपी है। फतेहगढ़ पुलिस ने मंगलवार को भीमा को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *