
चोरी का मोबाइल बरामद, फरार एक अन्य की तलाश जारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने मोबाइल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
थाना जहानगंज के राजपूताना चौकी इंचार्ज भोलेन्द्र चतुर्वेदी ने मोबाइल चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी लंकुश उर्फ रघुनंदन पुत्र हेम सिंह निवासी विरायमपुर थाना भोगांव जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान चोरी किया मोबाइल व १८० रुपये भी बरामद आरोपी के पास से हुआ। पूछताछ के दौरान कि मैने व मेरे साले प्रदुम्मन राजपूत पुत्र नकुल राजपूत निवासी नीवलपुर थाना मऊदरवाजा एवं विवेक सक्सेना पुत्र राकेश सक्सेना निवासी ग्राम धीमरपुर पांचाल घाट थाना कादरीगेट के साथ मिलकर हम लोगों ने ३१ जुलाई व १ अगस्त की रात्रि जहानगंज के निकट रुनी गांव में एक घर में चोरी की। जहां से एक मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात, नगदी व एक बाइक मिली थी। मोबाइल मेरे पास रह गया और जेवर और बाइक प्रदुम्मन व विवेक लेकर चले गये। इस दौरान मुझे पता चला कि विवेक सक्सेना को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह अपने साले प्रदुम्मन का पता लगाने के लिए आया था। पुलिस ने चोरी के आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य जो फरार चल रहा है उसकी भी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर जेल भेजने की बात थाना जहानगंज पुलिस ने कही।
