पुलिस ने वारंटी को दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत राजेपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
राजेपुर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज व सहा0उ0नि0 उदय नारायल शुक्ला अपने हमराहों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर वारंटी संदीप पुत्र देवराज निवासी खण्डौली थाना राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *