
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से विकास खण्ड कायमगंज से दीपक कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष व आशीष कुमार को ब्लॉक महामंत्री, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, ज्ञान चंद्र को ब्लॉक संगठन मंत्री, गौतम सिंह को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, राजकुमार यादव को ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष, राजन बाथम को उपाध्यक्ष, राजेशं कुमार को ब्लॉक प्रचार मंत्री बनाया गया है। विकास खण्ड शमशाबाद से आजीत यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को ब्लॉक महामंत्री, श्याम सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, मुकेश बाबू को प्रचार मंत्री, राधा रमण को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार को संगठन मंत्री, रघुवीर को मीडिया प्रभारी, मि_ू लाल को कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। विकास खण्ड कमालगंज से ब्रजेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, जय शंकर को ब्लॉक महा मंत्री बनाया गया है। विकास खण्ड बढ़पुर से कौशल कटियार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है। बैठक की अध्यक्षता दानवीर सिंह ने की। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों से उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से पालन करेंगे।
