

क्विज प्रतियोगिता में बैच 2018 के राघवेन्द्र प्रथम, बैच २०२० के आशुतोष द्वितीय व लक्ष्मी सिंह तृतीय रही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान के पितामह महर्षि चरक की जयन्ती के अवसर पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल बेवर रोड बघार फर्रुखाबाद के सेमिनार हाल में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भावी चिकित्सक छात्र-छात्राओं के ज्ञान एवं उत्साहवद्र्धन के उद्देश्य से एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बैच 2018 के छात्र राघवेन्द्र कुमार ने सर्वाधिक उत्तर देकर पहला स्थान प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार महर्षि चरक जयन्ती पर महाविद्यालय के सेमिनार हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने महर्षि चरक के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य डॉ0 गुप्ता ने सेमिनार हाल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को महर्षि चरक के आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 गुप्ता ने कहा कि यदि मनुष्य इसमें वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं सदाचार के नियमों का पालन करे तो वह स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य विकार प्रशमनं च् लोक का अर्थ समझाते हुए विस्तार से उसका महत्व बताया। प्राचार्य ने उपस्थित चिकित्सकों एवं भावी चिकित्सकों को समाज को पूर्ण स्वस्थ एवं रोगमुक्त करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से उप प्राचार्य डॉ0 जॉली सक्सेना, डीन डॉ0 देबाशीष बिस्वाल, डॉ0 अंजना दीक्षित, डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 वी0एस0 यादव, डॉ0 नीतू श्री, डॉ0 वी0एम0 गुप्ता, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 रविशंकर मौर्य, डॉ0 अरिमर्दन सिंह, डॉ0 पंकज शुक्ला, डॉ0 संकल्प सिंह, डॉ0 अंकुर सक्सेना, डॉ0 उर्मिला मौर्या, डॉ0 इतिश्री दास, डा0 श्वेता यादव, डॉ0 अविधा सिंह, डॉ0 विकास बाबू, डॉ0 भारती पांचाल, डॉ0 लक्ष्मी चौहान, डॉ0 नितिन शर्मा, डॉ0 इरिना एस0 चन्द्रन, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 वेदप्रकाश, डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय, डॉ0 आनन्द बाजपेयी, डॉ0 अमृता विजयन तथा डॉ0 शिवओम दीक्षित आदि चिकित्सकों ने भी प्रतिभाग कर अपना सहयोग किया। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बैच 2018 के छात्र राघवेन्द्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे, जबकि बैच 2020 के छात्र आशुतोष कुशवाहा तथा 2020 की ही छात्रा लक्ष्मी यादव क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
