शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शौच गये किशोर को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने अचेतावस्था में सीएचसी जरियनपुर में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर सैफई रेफर कर दिया गया। परिजन किशोर को सैफई ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र पहलानी दक्षिण मजरा बांसखेड़ा निवासी सत्तार का 14 वर्षीय पुत्र मनीष सुबह शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गया था, तभी जहरीले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर ले गये। जहां चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर मां इसरतन बेगम आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्राम प्रधान जुबेर खां ने बताया कि सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर जंाच की।
