
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ंिसंह यादव ने विकास नगर निवासी विनीत परमार की पार्टी के प्रति निष्ठा व कर्मठता को देखते हुए उन्हें जिला सचिव मनोनीत किया है। विकास परमार पिछले कई वर्षों से पार्टी में रहकर कार्य कर रहे थे। चंद्रपाल सिंह यादव ने उनके जुझारुपन को देखते हुए जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को विनीत परमार का जिला सचिव मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विनीत परमार ने कहा पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करुंगा और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने साथियों के साथ पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करुंगा। जिला मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव सहित पार्टी के नेताओं ने विनीत परमार को जिला सचिव बनने पर बधाई दी और उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
