राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में परिषदीय विद्यालयों की प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस १९ अगस्त के दृष्टिगत खेल सप्ताह के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खो-खो प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के आठ ब्लाकों के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की बालिकाओं एवं स्टेडियम की बालिकाओं की टीम के बीच खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें केंद्रीय विद्यालय की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज कल्याण अधिकारी रेनू यादव ने किया। समापन अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह एवं जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, कुलदीप यादव, अरुण यादव, आलोक यादव, मनीष यादव, अंकित, अभिषेक, सुरेश, देवेश, अथक पटेल, मनोज कुमार, अमिताभ पाल, वीरपाल सिंह, पुष्पराज, नीलेंद्र गंगवार, उत्कर्ष यादव आदि लोगों ने प्रतियोगिताएं सम्पन्न करायीं। परिषदीय विद्यालय की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग एवं बालिका मंगलवार को स्टेडियम में सम्पन्न होगी। खो-खो प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय राजेपुर विजेता व उप विजेता शमशाबाद रहा। बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में शमशाबाद विजेता व उप विजेता कमालगंज रहा। बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में विजेता केवीएस सहित भगत सिंह रहा तथा उप विजेता पुलिस लाइन रहा। वहीं बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में केवीएस फ्रीडम फाइटर रोशन सिंह विजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *