क्रिश्चियन इंटर कालेज में तम्बाकू नियंत्रण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तम्बाकू नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में क्रिश्चियन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुराग मल्ल के निर्देशन में कक्षा अध्यापक वाणिज्य गौरव एविल की देखरेख में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय में तम्बाकू नियंत्रण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने तम्बाकू से होने वाली हानि को दर्शाते हुए चित्र उकेरे और विद्यालय परिसर मे ंजागरुकता फैलायी कि तम्बाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी फैलती है। प्रधानाचार्य अनुराग मल्ल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सभी लोग इसे बचें और छात्रों से अपील की कि अपने आसपास के लोगों को तम्बाकू न खाने के लिए प्रेरित करें। गौरव एविल ने कहा तम्बाकू एक ऐसा पदार्थ है जो मनुष्य के शरीर को डैमिज करता रहता है और अंत में उसके दुष्परिणाम आने लगते हैं। तम्बाकू से बचाव ही जरुरी है। इस मौके पर छात्र सुमित शर्मा, ऋषी सक्सेना, मो0 शीजैन, नितिन कटियार, प्रेम कुमार, आकर्ष, तुषार राठौर आदि छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *