
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। सोते समय चारपाई पर सांप ने पंचायत सहायक को काट लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आये। चिकित्सक ने मना कर दिया। उसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराने के लिए ले गये। जहां फायदा न मिलने पर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक निवासी आत्माराम का 22 वर्षीय पुत्र ईश्वर दयाल जो ग्राम सभा में पंचायत सहायक पद पर तैनात था। बाढ़ क्षेत्र के गांव में पानी भरने पर सांप चारपाई पर चढ़ गया और युवक को सिर में काट लिया। जानकारी होने पर उसे अचेतावस्था में लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां उसे मना कर दिया गया। जिसके बाद परिजन झाड़-फूंक कराने हरदोई चले गये। वहां भी कोई फायदा न मिलने पर वापस लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मौत की जानकारी होने पर मां गुड्डी देवी, भाई कुलदीप आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
