मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन विकास खंड अधिकारी के माध्यम से एडीओ आईएसबी को सौंपा। विकास खंड क्षेत्र के सभी रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रभारी विकास खंड अधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि 8 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के संबंध में 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो वृंदावन लखनऊ में मनरेगा कर्मियों के सम्मेलन में की गई घोषणाओं पर शासन स्तर पर उचित निर्णय नहीं लिया गया, जबकि संगठन द्वारा कई बार पत्राचार व वार्ता के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर अवगत कराया गया। वर्तमान समय में मानदेय 7788 रुपया प्रतिमा मिल रहा है, परंतु 2212 रुपए विगत 22 माह बाद भी उनके खाते में जमा नहीं किया गया है। जिसमें किसी भी मनरेगा कर्मियों की मृत्यु पर उसके आश्रित को भी कोई लाभ नहीं मिल पाता है अत: मृतक आश्रित को इस पद पर समायोजन भी कराया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों से ग्राम पंचायत के साथ-साथ रिक्त ग्राम पंचायत में भी कार्य लिया जाए। इस संबंध में 31 में 2022 को पत्रक संख्या 1086 के माध्यम से अंतर्गत आयुक्त शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। इसके संबंध में 31 में 2022 को पत्रक संख्या 1087 के अंतर्गत विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है। ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी कार्रवाई न हो, जिस संबंध में माध्यम से आयुक्त द्वारा पत्र शासन को प्रदर्शित किया गया। जब चार्ट में अन्य कार्य जोडऩे के संबंध में 18 नवंबर 2021 को उनके उपरांत विभाग द्वारा कई बार रिमाइंडर शासन को भेजा गय। जिसके अंतर्गत चार विभागों के कार्य जोडऩे थे, परंतु सिर्फ प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास की जिओ टेग के कार्य जोड़े गए हैं अन्य कार्यों को भी जॉब चार्ट में जोड़ा जाए। ऐसे कई मांगों को लेकर अपना ज्ञापन प्रभारी विकास खंड अधिकारी एडीओ आईएसबी नवाबगंज को सौंपा। इस मौके पर रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष सरजू यादव, कर्मवीर सिंह राजपूत, नितिन कुमार, रामरूप, जेवरखन लाल, पुष्पेंद्र सिंह, विपिन कुमर सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे। ———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *