
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बच्चों को छोडक़र वापस घर लौट रहे अधेड़ बाढ़ के तेज बहाव नीचे गिरकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई।
विकासखंड का क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव बेहटा बल्लू की मड़ैया निवासी 55 वर्षीय लालाराम पुत्र बुद्धि लाल बच्चों को छोडऩे के लिए ढाई घाट पुल पर गया था। वापस घर लौटते समय सडक़ पर बह रहे बाढ़ के पानी में तेज बहाव में बहकर लालाराम नीचे गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई । सूचना पर मृतक की पत्नी सीता देवी आदि परिजन पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गये। मृतक के भतीजे ने घटना की सूचना प्रधान तथा लेखपाल को दी। लेखपाल ने पहुंचकर जांच की। घटना की सूचना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर पुलिस को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
