फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज।
रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
टिकट निरीक्षक की मौत पर परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से तैनात थे मृतक अमरजीत राजपूत
मोहल्ला नौगमा कैंट में एक मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता था मृतक
बीते दिन ड्यूटी खत्म कर शाम को घर गए थे, परिवार के साथ खाना खाकर सो गए
सुबह करीब 5 बजे हालत बिगड़ने पर परिजन ने आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
डॉक्टर ने टिकट निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस सूचना भेज दी
टिकट निरीक्षक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, कई रेलवे के कर्मचारी भी जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे गए हैं
मृतक अमरजीत राजपूत मुलत: जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम परेली के निवासी थे
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगमा कैंट का मामला
