अधिवक्ता के साथ मारपीट व लूट में फरार सिपाही को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 सितम्बर नियत फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अधिवक्ता के साथ मारपीट व लूट के मामले में फरार चल रहे सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 सितम्बर की तिथि नियत की गई है। विगत वर्ष 5 पूर्व कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज अनिल भौदरिया व सिपाही सुरेन्द्र सिंह, सिपाही नवनीत यादव, कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार के विरूद्ध न्यायालय में मारपीट व लूट के मामले परिवाद दायर किया था। जिसमें दीपक कुमार, नवनीत को उच्च न्यायालय से राहत मिल गयी थी। 7 जुलाई 2023 को अनिल भौदरिया की जमानत याचिका निरस्त कर जेल भेज दिया था। उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी और न्यायालय ने सिपाही सुरेन्द्र सिंह के विरुद्ध लगातार गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश कर दिया। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 31 अगस्त को सिपाही सुरेन्द्र सिंह पुत्र जमना प्रसाद निवासी सिलगवा थाना सकरार झांसी को गिरफ्तार कर लूट के मामले में जेल भेज दिया। सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 सितम्बर की तिथि नियत की गई है। फोटो परिचय- आरोपी सिपाही ——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *