लोको दरगाह पर खुरान ख्वानी के साथ हुआ उर्स का आगाज

फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। शहर फतेहगढ़ की लोको स्थित ऐतिहासिक दरगाह हजरत मखदूम शाह सैय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा में मोहब्ब्त उल उलूम जामिया चिश्तिया के बच्चों ने क़ुरान ख्वानी के साथ उर्स की शुरुआत दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद शरीफ उर्फ़ मोहब्बत शाह वा नायब सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम की मौजूदगी में हुई। उसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली के जायरीनों ने शिरकत की और अपने-अपने अंदाज में फूल और चादर पोशी कर अकीदत पेश की। दोपहर में जुमा की नमाज का भी आयोजन किया गया और दरगाह शरीफ में दरूदो सलाम का भी नजराना पेश किया गया।
आज शाम 6 बजे को चिरागा रोशनी का भी एहतमाम होगा और साथ ही उसके बाद ईशा जश्ने ईद मुबारक मनाया जायेगा। जिसमे खुसूसी मोहमान शाह अम्मार अहमद अहमदी उर्फ़ नय्यर मियां साहब की उपस्थित में उलेमा और शोहरा अपने अपने अंदाज में बयान करेंगे। जिसमे नातिया कलाम मशहूर और मारूफ शायर शकील आरफी, यूसुफ हातिफ अलीगढ़ वा मुकामी शायर भी मौजूद रहेंगे। इसमें खास बयान मौलाना राशिद, शैखुल हदीस जामिया चिश्तिया खानकाह शैखूल आलम रुदौली शरीफ का होगा। जिसमें शाह नवाज, शाह आलम साबरी, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद, अनस पंजाब से, गुरजीतए सरबजीत, गुरबिंदर, पिंडर सिंह, हरिंदर आदि मौजूद रहे। अंत में सभी अकीदतमंदों ने अल्लाहताला से मुल्क में सलामती की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *