
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को विभिन्न मंडलों में आगामी कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश को सफल बनाने के लिए बैठके आयोजित की गयी। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पश्चिम, नगर पूर्वी, फतेहगढ़ एवं बढ़पुर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। जिला महामंत्री डीएस राठौर ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की उनके घर पहुंच कर माटी एकत्रित करना और ऐसे बहादुर लोग जिन्होंने राष्ट्र की सेवा की उनको सम्मानित करना है। आने वाला समय अमृतकल का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही सरकार ने भारत के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस कार्यक्रम के माध्यम से भुला दिए गए स्वतंत्रता सैनिकों को याद करने की एक नई दृष्टि दी है। ऐसे सैनिक जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक मंडल के हर बूथ से एक-एक चुटकी माटी और चावल एकत्रित करके अमृत कलश यात्रा की शुरुआत होगी। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, मीरा सिंह, मुकेश राठौर, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाथम, धर्मेंद्र राजपूत, संदीप शाक्य, विकास पांडे, राजकुमार वर्मा, रामवीर सिंह चौहान, अमित पाल, शेर सिंह शाक्य, अमन गुप्ता, रानू दीक्षित, शिवम दुबे, अनिल श्रीवास्तव आदि पदाधकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
