
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम वक्ता के रुप में मिथलेश क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, अध्यक्ष पुखराज डागा महामंत्री जैन श्वेतांबर मंदिर तीर्थ क्षेत्र कम्पिल, विशिष्ट अतिथि ईश्वरदास ब्रह्मचारी महन्त दुर्वासाऋषि आश्रम पांचाल घाट, भंते नागसेन, डा0 सुनीता यादव, गुरुविंदर सिंह, डा0 सुबोध वर्मा मंचासीन रहे। मंच का संचालन घनश्याम बाजपेयी ने किया। सर्वप्रथम सांस्कृतिक मंचन लघु नाटिका के पश्चात ध्वजा प्रणाम के साथ ही कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। भारत माता की आरती के पश्चात सभी बहनों ने भाईयों के रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने अपने-अपने रक्षाबंधन उत्सव पर विचार व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि महंत ईश्वरदास ने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर हम निश्चय करें कि स्नेह की सच्ची अनुभूति लेकर कंधा से कंधा मिलाकर अपने में वास्तविक बंधुता का भाव उत्पन्न कर शुद्ध पवित्र एकात्म जीवन उत्पन्न करेंगे। इसको ठीक प्रकार से समझकर समूचे भारत को अपने अंदर समाविष्टकर प्रबल और महान बनाने के लिए प्रयास कर हम सब आगे बढ़े। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। उपस्थित में मुख्य रुप से संघ जिला प्रचार प्रवीण, जिला संयोजक उमेश, विजय अवस्थी, सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक डा0 सुरभि, जितेन्द्र सिंह रजावत, ठा0 वीरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सुमन त्रिपाठी, बृजभूषण सिंह, डा0 आलोक बिहारी लाल शुक्ला, डा0 सीडी यादव, विश्वप्रकाश दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, रामजी बाजपेयी, सरस्वती विद्या मंदिर फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शुक्ल, प्रांजल, मान्सी, लक्ष्मी, ओमप्रकाश, अमित, सुनील, ईश्वरी, सत्यप्रकाश के अलावा संजय गर्ग, पूनम शुक्ला, इंद्रा राठौर, अनिल सिंह, महेश पाल सिंह उपकारी, बबिता पाठक, मदीना बेगम, श्वेता दुबे, दिलीप भारद्वाज, स्वदेश दुबे, पंकज वर्मा, विमलेश मिश्रा, निमिष टंडन, डा0 जितेन्द्र कुमार यादव, मनोज मिश्रा, रामबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
