खेल रहे दो बच्चों पर गिरी दीवार, घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम बैरमपुर में जलभराव के चलते जर्जर हुई दीवार खेल रहे बच्चों पर गिर गयी। मलबे में दबकर दो बच्चे घायल हो गये। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दो बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कार्तिक पुत्र मुलायम अपनी मां दुर्गा देवी निवासी निघौली छिबरामऊ के साथ अपनी ननिहाल बैरमपुर आया था व ३ वर्षीय देवान पुत्र मोनू की मां पूजा की एक वर्ष पूर्व मौत होने के बाद वह अपनी ननिहाल बैरमपुर में रह रहा था। सोमवार को दोनों बच्चे एक दीवार के साथ खेल रहे थे। जलभराव होने से दीवार जर्जर अवस्था में थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर गयी। जिसमें दोनों बच्चे दब गये। चीखपुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गये और मलबे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *