
ब्लाक अध्यक्षक आलोक कुमार व महामंत्री अतुल दुबे बने
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम रोजगार सेवको की ग्राम पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएसन की बैठक में ब्लाक शमसाबाद की इकाई का गठन जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह की मौजूदगी में किया गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आलोक कुमार को ब्लाक शमसाबाद का अध्यक्ष बनाया गया व महामंत्री की जिम्मेदारी अतुल दुबे को सौंपी गई। इसके साथ ही उपाध्यक्ष रविकेतु मिश्रा, महामंत्री अतुल दुबे, कोषाध्यक्ष सुखलाल यादव, मीडिया प्रभारी लाल मोहम्मद बनाये गये। संरक्षक अभिषेक चतुर्वेदी को चुना गया। वहीं महिला अध्यक्ष श्यामा देवी बनी। पुष्पेन्द्र कुमार को व्यवस्था मंत्री व कालेश्वर सिंह को संयोजक बनाया गया। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रीती मौर्या व जिला संगठन मंत्री मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और अपने हकों की लड़ाई लडऩे के लिए जागरूक किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन हर समस्या में अपने सदस्यों के साथ खड़ा होगा। अन्याय व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
