ट्रांसफामर्र से तेल चोरी में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


मेरापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव हिरनखुदा (पिलखना) निवासी राजकिशोर पुत्र राजवीर ने गांव के ही नेकसे व प्रेम सिंह पुत्रगण झब्बू तथा गांव पिलखना निवासी सुधीर उर्फ पंडित पुत्र राजनारायण के विरुद्ध बिजली का तेल चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।जिसमें दर्शाया कि मेरे खेत पर नलकूप लगा है। वहीं पर ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेल चोरी कर लिया गया। इसकी जानकारी मुझे 30 अगस्त को हुई। उसके बाद मैंने जानकारी की तो गांव बरमपुरी के सुनील प्रधान के ट्रांसफार्मर का भी तेल चोरी हो गया। चोरों के बारे में छानवींन की तो मुझे जानकारी हुई कि गांव के नेकसे व प्रेम सिंह पुत्रगण झब्बू तथा गांव पिलखना निवासी सुधीर उर्फ पंडित पुत्र राजनारायण ने ट्रांसफर्मर का तेल चोरी किया है। नेकसे व प्रेम सिंह इस तेल को अपने एसीई ट्रैक्टर व कपिल के ट्रैक्टर में डालकर चलाते हैं। कपिल का ट्रैक्टर इन्हीं के पास रहता है। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच अचरा चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार के सुपुर्द कर दी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तीन लोंगो के विरुद्ध तेल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *