समाज की दशा व दिशा सुधारने के लिए एक जुट होना होगा: रामबख्श वर्मा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा के तत्वावधान में बैठक शमसाबाद ब्लाक अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान रमापुर जसू में संपन्न हुई। जिसमें प्रवक्ता के0के0 सिंह लोधी ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करें, तभी समाज का भला हो सकता है। भाजपा नेता डॉ0 धर्मेन्द्र राजपूत ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। बैठक में राम लडै़ते राजपूत प्रधानाचार्य ने कहा समाज में मृतक भोज बन्द करने के लिए प्रमुख गणमान्य लोगों को आगे आना चाहिए। पूर्व सांसद प्रो रामबक्स सिंह वर्मा ने कहा कि कांवड़ ढोने के बजाय बच्चों को उच्च शिक्षा देने, समाज की दिशा व दशा सुधारने हेतु संगठित करने के लिए संकल्पित कराया। प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद्र राकेश लोधी ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर सेवानिवृत्त जवाहर सिंह राजपूत व संचालन रामाधार वर्मा ने किया। इस मौके भाजपा युवा नेता व समाजसेवी विकास राजपूत को लोधी महासभा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज से आग्रह किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत राम गोपाल वर्मा, नवाब सिंह लोधी, सुधीर वर्मा रिंकू, सुशील वर्मा, अरविंद लोधी, राना सरकार, सुरेश राजपूत, राकेश सिंह राजपूत, हरिलाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र के अलावा मुख्य रुप से प्रधान सोहरन सिंह राजपूत, प्रधान सहदेव सिंह, अनुज राजपूत, सियाराम, दुर्विजय सिंह, पर्वत सिंह, जवाहर लाल, संजय राजपूत, पंकज, राहुल, राकेश, महेश, ओमप्रकाश प्रधान, लालू, डा0 हेमचन्द्र, प्रधान शांतनू, प्रधान रक्षपाल, पूर्व प्रधान सुभाष चन्द्र, जयवीर, संजीव, रामप्रकाश, उदयवीर सिंह, बांकेलाल, अनिल राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *