
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी की बैठक स्वामी रामानंद बालिका इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर बैठक का आयोजन हुआ। समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड की धारा-१८ एवं धारा-२1 को पुन: बहाल करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन से मांग की गयी। जिन शिक्षकों के वेतन अवशेष, चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान अवशेष संयुक्त शिक्षा निदेशक के यहां प्रेषित कर दिये गये हैं वे सभी शिक्षकगण एवं जनपदीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिवार्य रुप से १४ नवंबर को प्रात: ११ बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें। प्रांतीय आह्वान के निर्देशों का पालन करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर में मंडलीय धरना प्रदर्शन आयोजन किया जा रहा है। धरने की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। धरने में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। जिसमें जनपद के शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, नरेंद्रपाल सिंह सोलंकी, संतोष कुमार दुबे, सतेंद्र सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रशांत कुमार मिश्र, भूरेलाल, आनन्द पाल, हेमंत कुमार, सुधाकर चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, आशुतोष पाण्डेय, चंद्रपाल श्रीवास्तव आदि शिक्षक बैठक में मौजूद रहे।
