
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड में युगल जयंती उत्सव में भक्त कल्पतरु व्याख्यान माला के अंतर्गत डॉ0 मनमोहन गोस्वामी ने अपने प्रवचन में दूसरे दिन कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण की लीलायें कलियुग में संतों की साधना, उपासना, आध्यात्मिक सिद्धि कोई चमत्कार नहीं करती है। वह अपने भक्तों का लोक कल्याण करती है। उन्होंने बृज क्षेत्र की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सम्पूर्ण बृज क्षेत्र में भगवान कृष्ण के पूर्व जन्म के पवित्र भक्तजन बृज में अपने ठाकुर कृष्ण भगवान राधा रानी की उपासना एवं तप करते रहते हैं। ऐसे ही एक श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के उपासक भक्त जगन्नाथ दास एवं बिहारी बाबा वृन्दावन धाम एवं नवदीप बंगाल के वैष्णव संत के जीवन के प्रसंगों में ईश्वर की उपासना व उनकी भक्ति समाज में लोक मंगल की भावना में प्रेरक प्रसंगों के साथ उनकी लीलाओं में सिद्धियों तथा त्याग तपस्या की गाथा का व्याख्यान किया। संत, भक्त, वृक्ष, नदी, पर्वत, पृथ्वी सदैव दूसरों के लिए परोपकारी कार्य करते हुए इस धरा भूमि पर आते हैं और अपना कार्य करते हुए ब्रह्मलीन हो जाते हैं। ऐसे थे वैष्णव संत जगन्नाथ दास व श्री गौ हरिदास बाबा, श्री रामहरिदास बाबा, नित्यानंद, रामदासबाबा, कदम खंडीय, कृष्णदास बाबा, वैष्वण संत नवदीप, बृजभूमि वृन्दावन मेें समाज में सदैव मानव कल्याण के कार्य किये। बृजभूमि के कण-कण रज-रज में भगवान कृष्ण एवं राधा रानी शक्ति की अनुभूति होती है। जो व्यक्ति या साधक प्रेम भाव, श्रद्धाभाव के साथ साधन उपासना करते हैं। उन्हें अपने जीवन में प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन संत बदलते हैं। हरिनाम संकीर्तन का नाम जप करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। व्यवहारिक एवं मनोवैज्ञानिक दर्शन के साथ आध्यात्म का विवेचना किया। इस मौके पर कथा संयोजक सुरेंद्र सफ्फड़, पवन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, हर्षित सिगतिया, ज्योति स्वरुप अग्निहोत्री, प्रदीप वर्मा, विकास, लालू आदि भक्त मौजूद रहे। आरती के साथ समापन हुआ।
