
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बैठक कर मुख्यअतिथि चेयरमैन पति नदीम अहमद फारुकी ने नगर पंचायत परिसर में सार्थी वाहन को हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए किया रवाना। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को 8 सितंबर से 13 सितंबर के मध्य सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय के वार्डों में प्रत्येक मोहल्ले के एक कलश में हर-घर मिट्टी संग्रह करना होगा। प्रत्येक नगर के वार्ड में पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। इस अवसर पर वरिष्ट लिपिक पवन कुमार, कलाम खां, सभासद शमीम मन्सूरी, साजिद अंसारी, ज्ञान सिंह, अनबर खां, गुलजार खां, खुशनवाज, ओमकार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
