दामादों ने पुत्रियों को मारपीट कर घर से निकाला, मां पहुंची थाने

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दामादों ने पुत्रियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से दोनों पुत्रियां गायब हैं। मां ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जनपद कन्नौज के थाना व कस्बा बिशनगढ़ निवासी राम कांति दीक्षित पत्नी रमेश दीक्षित ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्रियों की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गढिय़ा बबुरारा में की थी। तब से आए दिन दोनों दामाद दोनों पुत्रियों से मारपीट करते रहते थे। बीते दिनों दोनों दामादों ने पुत्रियों के साथ मारपीट की ओर उन्हें घर से निकाल दिया। जिनका २४ घंटे बीतने के बाद भी कोई अता पता नहीं चला। जब इसकी सूचना पीडि़ता की मां को हुई, तो खाजबीन के बाद थाना नवाबगंज पहुंची और थाने में दामाद राजीव कुमार दीक्षत तथा अमित कुमार दीक्षित, सास पुष्पा देवी पत्नी रामनरेश दीक्षित के विरुद्ध पुत्री मोना तथा पूनम को गायब करने तथा मारपीट करने की तकरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक पीडि़ता थाने पर बैठी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *