हत्या के मामले में कार्यवाही न होने पर पीडि़त ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

आरोपीगण दे रहे जानमाल की धमकी
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। युवत की हत्या के मामले में कार्यवाही न होने व आरोपियों द्वारा धमकाने के मामले में पीडि़त भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगायी।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर निवासी छविनाथ पुत्र तोड़ी लाल ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि 17 अगस्त की शाम 5:30 बजे भाई रघुनाथ का शव गंगा में उतराता मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। घटना के कुछ दिनों बाद ग्रामीण कमलेश कुमार पुत्र रामस्वरूप, धर्मेंद्र पुत्र कमलेश्वर, राजेश पुत्र ऊधन, दयाराम पुत्र सियाराम तथा संतोष पुत्र बैद्यनाथ आदि ने बताया कि उसके भाई की आकस्मिक मौत नहीं हुई, बल्कि उसको गंगा के पानी में डुबोकर मारा गया था। लोगों का कहना है कि जिस नाव में मेरा भाई सवार था। उसी नाव में उक्त लोग भी सवार थे। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी भैयालाल पुत्र बालक राम, मुकेश पुत्र रामपाल ने नाव की बल्ली मारकर मेरे भाई को पानी में गिरा दिया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। 26 अगस्त को घटना की पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक न ही रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्यवाही की। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद है। आरोपीगण धमकी दे रहे है कि अगर पुलिसिया कार्यवाही की तो जैसे तेरे भाई की हत्या की वैसे तुझे भी वहीं पहुंचा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *