
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विगत कुछ दिनों से प्रदेश के समस्त जनपदो में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। जनपद हापुड़ में पुलिस विभाग के द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज करते हुए बर्बरता पूर्वक कार्य किया था। जिसका सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसकों ध्यान में रखते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर है। गुरुवार को बार कॉउन्सिल के निर्देश पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया। समस्त अधिवक्तागण ने एकत्रित होकर नारे बाजी की और न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
