विधायक व भास्कर ने निकाली कलश यात्रा

घर-घर से कलश में एकत्रित किये मिट्टी व अक्षत
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत गुरुवार को अमृतपुर कस्बे में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बैंड बाजे के साथ विधायक सुशील शाक्य, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलश में घर-घर लोगों से मांगकर मिट्टी व अक्षत एकत्रित किए। प्रधान सचिन देव तिवारी ने विधायक सुशील शाक्य से अमृतपुर के संपूर्ण विकास के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। उनके समक्ष कई मांगों को रखा। जिस पर विधायक ने सहमति दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेपुर डॉक्टर पल्लव सोमवंशी, जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान, नीरज अवस्थी, कौशलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप अवस्थी, विवेक राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *