
भोजन की अच्छी गुणवत्ता देख जेल अधीक्षक की सराहना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कारागार का जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों व डीएम-एसपी के साथ निरीक्षण किया।
गुरुवार को फतेहगढ़ जिला कारागार का जिला जज विनय कुमार ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सीजेएम प्रवीन कुमार त्यागी, एडीजे नरेंद्र प्रकाश, सचिव डीएलएसए के साथ निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने जेल के भोजन को चाख कर उसकी गुणवत्ता परखी। फाइव स्टार जैसे खाने का स्वाद देखकर जिला जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कोई प्रतिबंधित वस्तुत प्राप्त नहीं हुई और न ही किसी बंदी ने अपनी कोई समस्या बतायी। इस दौरान जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों व डीएम-एसपी के साथ जेल में बन रहे एलईडी बल्ब के संदर्भ में भी जानकारी की। इस कार्य की भी अधिकारियों ने सराहना की। बताते चले कि जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद को राज्यपाल द्वारा पुरुस्कृत किया गया है। उन्हींं के प्रयास से फतेहगढ़ जेल की भोजन की गुणवत्ता को देखते हुए फाइव स्टार की रैंकिंग भी प्राप्त हुई है। निरीक्षण के पश्चात पौधों को पानी से न्यायिक अधिकारियों ने सींचा।
