जनपद-अयोध्या। ऐंकर-हापुड़ जिले में वकीलों पर किए गए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज से नाराज वकीलों के कड़े विरोध प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी खबर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या से आई।इसमें हापुड़ जिले में हुई घटना से नाराज फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा।इस घटना से नाराज वकीलों द्वारा इस मामले में विरोध दर्ज कराते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के सामने घूम-घूम कर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की गई।बड़ी तादाद में साथी वकीलों के साथ विरोध दर्ज कराने के बाद अध्यक्ष श्री मिश्र मीडिया से मुखातिब हुए।मीडिया को अपनी मांग और इस विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि हापुड़ में कुछ वकीलों के मुकदमे अभी नहीं दर्ज किए गए हैं।हमारी यह मांग है कि लाठीचार्ज में चोट खाए वकीलों के मुकदमे दर्ज किए जाएं,वकीलों के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें वापस लिया जाए तथा प्रभारी निरीक्षक से लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तक के सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए।आइए सुनते हैं कि इसके अलावा अध्यक्ष श्री मिश्र ने और क्या कुछ कहा।
