प्रयागराज
वकीलों की हड़ताल से जुड़ी खबर,
प्रदेश भर के अधिवक्ता आज से न्यायिक कामकाज करेंगे,
आज से इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर निचली अदालतों में फिर से मुकदमों की सुनवाई होगी,
हापुड़ के वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर चल रही थी वकीलों की हड़ताल,
गुरुवार देर शाम चीफ सेक्रेटरी के साथ बैठक के बाद यूपी बार काउंसिल ने हड़ताल खत्म करने का लिया फैसला,
शासन ने वकीलों की सभी मांगे मान ली हैं,
जिसके बाद ही हड़ताल खत्म करने का यूपी बार काउंसिल ने लिया फैसला,
दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन और तबादला होगा,
वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे,
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर कमेटी गठित कर दी गई है,
जिसमें यूपी बार काउंसिल के भी एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है,
29 अगस्त को हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठी चार्ज हुआ था,
इसके बाद 30 अगस्त से प्रदेश भर के वकील हड़ताल पर थे।
