
१८ सितम्बर को जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ का होना है चुनाव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ अध्यक्ष व विभिन्न पदों के लिए चुनाव हो रहा है। १८ सितम्बर को मतदान होना सुनिश्चत है। जिसके चलते अधिवक्तागण चुनाव कार्य में व्यस्त रहेंगे। १८ व १९ को जो भी सुनवाई की तिथि लगी है उनको आगे की तिथि पर सुनवाई के लिए रखा जाये।
एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला मजिस्टे्रट संजय कुमार सिंह से वार्ता की और बताया कि मतदान व मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था की मांग और कहा कि समस्त अधिवक्तागण 18, 19 सितम्बर को न्यायिक कार्य नहीं कर सकेंगे। उस दिन सुनवाई हेतु तिथि को अन्य किसी दिन की नियत की जाए। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष, राजकुमार सिंह राठौर, सूर्यप्रताप सिंह, राजीव बाजपेयी, विश्वप्रकाश चतुर्वेदी आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
