बीडीओ ने गौशालाओं का किया निरीक्षण

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर तथा महमदपुर अचला में बनी गौशालाओं का खंड विकास अधिकारी प्रकाश उपाध्याय ने निरीक्षण किया। हसनपुर गौशाला में 212 गाय व महमदपुर अचला में 120 गाय मौजूद मिली। वहीं हसनापुर गौशाला में लगभग 300 कुंटल भूसा व 11 बोरी दाना मिला तथा हरा चारा भी तैयार मिला। निरीक्षण के दौरान बीडीओ को पानी की व्यवस्था ठीक मिली, लेकिन महमदपुर अचला में तीन बोरी ही दाना निकला, जबकि ढाई सौ कुंटल भूसा भरा था। जिसके बाद प्रधान इरफान ने बताया कि हरा चारा तैयार करवाया जा रहा है अभी छोटा है। दाना भी मंगवाया है। बांकी हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। जिस पर बीडीओ ने निर्देशित करते हुए तत्काल प्रभाव से हरे चारे की व्यवस्था करवाने को निर्देश दिए। इस मौके पर महमदपुर अचला में सचिव अश्विनी यादव, प्रधान इरफान खान तथा ग्राम पंचायत गगनी हसनापुर में सचिव आलोक दुबे, प्रधान गंगाराम सहित गऊ पालक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *