
एसडीएम ने टीम गठित कर पात्र व्यक्तियों को जमीन की नाप कराकर सौंपने की तैयारी की पूरी
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र के ग्राम अलादपुर भटोली में रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। कई लोग दो-तीन दिनों में बेघर हो गए। कई लोग बेघर होने की कगार पर है जो लोग अभी तक बेघर हुए हैं उनको उप जिला अधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह ने राजस्व निरीक्षक अजय कुमार शुक्ला की देखरेख में लेखपाल रवींद्र वर्मा, कुलदीप तिवारी, सुबोध की संयुंक्त टीम गठित कर आबादी की जमीन को नाप कर जो लोग बेघर हुए हैं उनको सौपने की पूरी तैयारी कर ली है। जल्दी ही जमीन की साफ -सफाई कराकर पात्र व्यक्तियों को दे दी जाएगी। अल्हादपुर भटौली के ग्रामीणों ने बताया है कि मेरे गांव के जो लोग भी बेघर हुए हैं उन सभी को उप जिलाधिकारी द्वारा जमीन भी जा रही है, हम सभी लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं जल्द ही हम लोग अपना रहने के लिए आशियाना बना लेंगे।
