पैमाइश के चिन्हि मिटाने में दो भाई सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बीते दिनों राजस्व कर्मियों द्वारा की गई थी पैमाइश
मेरापुर, समृद्धि न्यूज। कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी राहुल गुप्ता पुत्र नवीन चंद्र गुप्ता ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरिया बाकरपुर निवासी अभय कुमार उर्फ विष्णु व धनीराम उर्फ धन्नी पुत्रगण जंग सिंह व इनके नाम पता अज्ञात साथियों के विरुद्ध राजस्व कर्मियों द्वारा भूमि पर पैमाइश कर बनाए गए चिन्ह मिटा दिए जाने व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार पीडि़त राहुल गुप्ता की तहसील कायमगंज परगना शमशाबाद मौजा अचरिया बाकरपुर स्थित भूमि है।18 जुलाई को उपरोक्त भूमि की पक्की मेड बंदी का आदेश पारित हुआ था। राहुल गुप्ता द्वारा उपजिलाधिकारी कायमगंज के न्यायालय में आदेश का अनुपालन कराए जाने हेतु दो बार प्रार्थना पत्र दिया। तब उक्त न्यायालय द्वारा नायब तहसीलदार की टीम बनाकर उसमें राजस्व निरीक्षक लेखपाल एवं पुलिस बल के साथ आदेश अनुपालन कराए जाने हेतु आदेश किया गया। जिस पर उक्त टीम ने 5 अगस्त को आदेश का अनुपालन कराया एवं पिलर लगवाकर आरजी चिन्हित कर दी गई। जिसे उपरोक्त विपक्षीगणों ने अपने नाम पता अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चिन्ह मिटा दिए पिलर उखाडक़र गायब कर दिए। उपरोक्त विपक्षियों ने न्यायालय के आदेश एवं कार्यवाही के सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर अबमानना की है। विपक्षीगण लगातार गाली गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। न्यायालय द्वारा 12 सितंबर को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में राहुल गुप्ता रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाने आया है। मेरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच अचरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *