
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जस्ट डायल एप्प के माध्यम से लोडिंग एवं परिवहन करने के लिए अंतर्राज्यीय ट्रांसपोर्टेशन से ग्राहकों को झांसे में लेकर फ्राड करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर जस्ट डायल एप्प के माध्यम से लोडिंग एवं परिवहन करने के लिए अंतर्राज्यीय ट्रांसपोर्टेशन से ग्राहकों को झांसे में लेकर साइबर फ्राड करने वाले प्रकाश में आये अमृतांश पुत्र राजीव कुमार यादव निवासी मुजहा थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की।
