आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आईसेक्ट का छात्रों के लिए वृहद काउंसलिंग अभियान नई शिक्षा नीति और कौशल विकास के महत्व को युवाओं तक पहुंचाने का अनूठा प्रयोग 25 राज्यों के 300 जिलों में संचालित यात्रा की जा रही है। कौशल विकास मिशन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही। संस्था आईसेक्ट द्वारा छात्रों में नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता लाने एवं करियर काउंसलिंग के उद्देश्य देशव्यापी कौशल विकास यात्रा 18 सितंबर से पूरे देश में आयोजित की जा रही है। देश के 25 राज्यों के 300 जिलों में संचालित की जा रही है। यात्रा बुधवार को जनपद में पहुंची। जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कौशल विकास यात्रा का स्वागत किया। भारतीय महाविद्यालय में सेमिनार का भी आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डा0 रमन प्रकाश रहे। इस अवसर पर यात्रा के हेड लियाकत अली खोखर के अलावा निधीश कुमार सिंह, संजू सागर ने भी छात्रों को संबोधित किया। विवेक शुक्ला, सुरेन्द्र पाण्डे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *