कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप में बैठे युवक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहानगंज थाने में संजय पाल पुत्र रामनरेश पाल निवासी गुलरिया पुराना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर ने शिकायत कर बताया कि दिनांक २० सितंबर की रात 3 बजे लगभग पिकअप नंबर यू.पी27वीटी 4116 छिबरामऊ से फर्रुखाबाद की तरफ आ रही थी, तभी फर्रुखाबाद से छिबरामऊ की तरफ आने वाले खाद से लदे सोनालिका ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से रूनी गांव के किनारे टक्कर मार दी। जिसमें मेरे भाई धीरेंद्र पाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिनका उपचार द केयर हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में चल रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
