फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को आलाकत्ल एक अदद फावड़ा सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती ९ सितंबर को शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी पूर्व प्रधान रक्षपाल पुत्र रामसनेही का गांव के ही ब्रह्मानंद से खेत में भरे बरसात के पानी जिसे निकाले जाने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर ब्रह्मानंद पुत्र सुखपाल व सदानंद पुत्र सुखपाल ने रक्षपाल पर फावड़े से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मामूली धारा २२७/२०२३ धारा ३२३, ५०४, ५०६/३४ भा0द0वि0 में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर अभियुक्तों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। वहीं कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती रक्षपाल की आज मौत हो गयी। ————————–
