चिंतन शिविर को लेकर खण्ड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों की ली बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड परिसर में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर के लिए विकास खंड अधिकारी में सचिवों तथा अधीनस्थों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शिविर में जिले के उच्च अधिकारी तथा सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर 25 सितंबर को भारत सरकार की मंशा के अनुरूप चिंतन शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया की जो कल चिंतन सेवक का आयोजन होगा वह भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर आकांक्षात्मक ब्लॉक नवाबगंज होने के कारण विकास खंड कार्यालय पर शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसमें जिले के सभी उच्च अधिकारी जिला अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं जनप्रतिनिधि में सांसद, एमएलसी तथा सभी विधायक, ब्लॉक प्रमुख को आमंत्रित किया गया है। विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने शिविर को लेकर अपने अधीनस्थों के साथ गहनता के साथ बैठक कर सभी से विचार विमर्श किया गया तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी, एडीओ एग्रीकल्चर दशरथ सिंह, एपीओ गौरव दिवाकर, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, सुरेश कुमार, वरिष्ठ अकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, ग्राम सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, बृजनंदन लाल, सुनील कुमार, जुबेर अहमद, कुलदीप राजपूत, बृजेश यादव, मानवेंद्र प्रताप, धर्मेंद्र सिंह, मोतीलाल यादव, अरविंद कुमार, बीएमएम ममता ममता, संजीव कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। —————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *