पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की कई पेट्रोल पम्पों पर पकड़ी घटतौली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला पूर्व अधिकारी सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप पर छापामारी का अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार, विधिक माप-बाट विज्ञान रिषभ अग्रवाल, बिक्री अधिकारी आइओसीएल वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार जिला मुख्यालय की संयुक्त टीम द्वारा रेंडम आधार पर पेट्रोल पंप की जांच की। बरौन स्थित भजन लाल फीलिंंग स्टेशन पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रबंधक उपस्थित नहीं मिले। पंप पर स्टॉक अभिलेख व्यवस्थित अत्यंत नहीं पाया गया। जांच टीम द्वारा डीजल पेट्रोल की माप मात्रा में तीन बार माप की गई। जिसमें प्रति 5 लीटर पर 30 से 35 एमल डीजल कम पाया गया। प्रति 5 लीटर से 25 एमल मानक के अनुसार छूट प्रदान की जाती है, परंतु अनुमान ने सीमा से भी 10 एमल से अधिक घटतौली पाई गई। जिस पर विधिक-माप विभाग द्वारा उसे नोजिल को तत्काल बंद कर दिया गया और पंप संचालक के निर्देशित किया गया है कि बिना कंपाउंड कारण उस नोजिल से बिक्री नहीं करेंगे। डीजल पेट्रोल में डेंसिटी का परीक्षण किया गया। डीजल की डेंसिटी में अनुमान ने सीमा से अधिक अंतर पाए जाने के कारण डीजल के परीक्षण हेतु तीन सील बंद सैंपल भरे गए। जिसमें सैंपल की जांच हेतु एक सैंपल प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा एक सैंपल स्वामी को सुपुदरी में दिया गया। वहीं फैजाबाद स्थित प्रताप फीलिंग स्टेशन पर पहुंचकर टीम निरीक्षण किया। जांच के दौरान शौचालय के बाहर शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था हेतु आरओ स्थापित कर दिया गया। शमशाबाद खानपुर हमारा पंप उदयभान फीलिंग स्टेशन पर सभी बिंदुओं पर टीम द्वारा जांच की गई जिसमें कोई भी अनिमिततायें नहीं पाई गई। प्रताप सिंह फीलिंग स्टेशन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। भजनलाल फिलिंग स्टेशन को बांट माप विज्ञान विभाग द्वारा घाटोली पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई जुर्माना की जुर्माना किया जाएगा व कार्रवाई हेतु पत्रावली जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *