डब्बन पर 25 हजार का ईनाम घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फरार चल रहे बसपा नेता के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर पुलिस ने २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया।
थाना मऊदरवाजा में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे पर धारा 147, 323, 364ए, 386, 341, 120बी व आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस और न्यायालय से बचने के लिए अपनी उपस्थिति छुपाये हुए है और लगातार डब्बन दुबे फरार चल रहा है। डब्बन दुबे पर धारा 82 के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने डब्बन पर २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *