कायमगंज, समृद्धि न्यूज। एबीएसए की प्रताडऩा से परेशान शिक्षक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या से पूर्व शिक्षक ने एबीएसए समेत तीन लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला काजम खां निवासी अनिल त्रिपाठी पुत्र ग्रीशचन्द्र ने गुरुवार को सल्फास खा ली। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया से उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में शिक्षक की मौत हो गयी। मौत से पूर्व उपचार के दौरान शिक्षक ने बताया कि मुझे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का एबीएसए कायमगंज गजराज सिंह, सुरेन्द्र नाथ अवस्थी, निर्देश गंगवार को जिम्मेदार बताया। मृतक शिक्षक के पिता ग्रीश चन्द्र बेसिक शिक्षा परिषद में तैनात थे। उनकी मौत होने के बाद उनके स्थान पर उनके पुत्र ग्रीशचन्द्र को नौकरी मिली थी। उनकी पहली पोस्टिंग जिनौल के प्राथमिक विद्यालय में हुई थी। चर्चा के अनुसार शिक्षक के पुत्र आशीष त्रिपाठी ने १० सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि मेरे पिता नहीं मिल रहे हैं, तब कस्बा चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। पुलिस को कम्पिल रामेश्वरनाथ मन्दिर में शिक्षक अनिल त्रिपाठी मिले थे। जब पुलिस ने उनसे घर जाने की बात कही थी, तो शिक्षक ने घर जाने से मना कर दिया था।
घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में कानाफूसी चल रही है। उससे साफ है कि शिक्षक आत्महत्या नहीं की, हत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन जिस तरह से लोग बात कर रहे हैं, उससे साफ है कि कहीं न कहीं करीबी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
