शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार की शाम फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर ग्राम मुरहठी के निकट एक आटो रिक्शा तथा एक बाइक सवार की आमने-सामने उस वक्त भिडंत हो गई जब कुछ बाइक सवार लोग बाइक द्वारा ढाई घाट शमशाबाद से गणेश प्रतिमा विसर्जन के उपरांत वापस लौट रहे थे बताया गया है इस दुर्घटना में बाइक सवार बाहिद खान पुत्र मीर खान निवासी कटरा रहमत खा थाना कोतवाली कायमगंज अनिल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी घसिया चिलौली कोतवाली कायमगंज के अलावा ऑटो रिक्शा सवार रमेश चंद पुत्र राजा राम निवासी अलेपुर थाना शमशाबाद आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया गया है ऑटो रिक्शा तथा बाइक सवार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में आटो रिक्शा चालक के भी घायल होने की जानकारी दी गई दुर्घटना की सूचना पर मौके पर तमाम लोगों की भिड़ जुट गई भीड़ में कुछ लोगों ने दुर्घटना की सूचना शमशाबाद पुलिस को दी जिस पर कस्बा फैजाबग पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजबाया दुर्घटना में छतिग्रस्त हुए ऑटो रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया शाम के वक्त हुई दुर्घटना के बाद ज्यादातर लोग अलग अलग स्थानों के अस्पतालो में अपना अपना उपचार करा कर वापस चले गए दुर्घटना के वक्त कुछ देर के लिए उक्त मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही बही कस्बा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाम खुलवा खुलवाकर आवागमन शुरू कर दिया चौकी इंचार्ज संजय राय ने बताया दुर्घटना की सूचना दी गई थी पुलिस को मौके पर भेजा गया सभी घायलों को उपचार के लिए सीएससी शमशाबाद भिजबाया गया उन्होंने यह भी बताया किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
