झांसी से मेरठ तक एसडीएम के ताबड़तोड़ तबादले योगी सरकार ने किए हैं. वहीं कई आईएएस अफसर भी इधर से उधर किए गए हैं. इनमें नोएडा के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी भी शामिल हैं.
PCS मलखान सिंह SDM इटावा अब उप जिलाधिकारी झांसी बनाए गए हैं. पीसीएस अनिल यादव SDM बरेली से उपजिलाधिकारी फतेहपुर बनाए गए हैं. पीसीएस संजीव कुमार राय SDM महोबा से उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर बनाए गए हैं. पीसीए हमीद हुसैन SDM मेरठ से उप जिलाधिकारी शामली बनाए गए हैं. पीसीएस कल्पना चौहान SDM कासगंज से अपर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम नियुक्त किया गया है.
