
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 प्रकरण का निस्तारण गंभीरता पूर्वक किया जाए।
सीनियर अधिकारी स्वयं निस्तारण आख्या का अवलोकन करके ही आख्या को अपलोड कराना सुनिश्चित करें। आई0जी0आर0एस0 निस्तारण में जरा सी भी लापरवाही दिखे तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जाए। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करें। अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
