फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आवास से चंद कदमों की दूरी पर एक रेस्टोरेंट में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर ९ युवतियां व ११ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रेस्टरेंट के संचालक पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, महिला दरोगा सुधा पाल व अन्य पुलिस को लेकर जिलाधिकारी आवास के निकट शिकागो रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान दूसरी मंजिल पर कई युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में अलग-अलग केबिन में मिले। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताते चलें कि पीजा रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप अग्निहोत्री बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर है। व उसके पिता पुलिस विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं। लंबे समय से रेस्टोरेंट में युवक युवतियों के मिलन का काम चलता आ रहा है। खुलासा से एक दिन पूर्व एक फोटो रेस्टोरेंट के अंदर निर्वस्त्र युवक युवतियों का मोबाइल में प्रसारित हुआ। एक समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जानकारी दी। जिनके आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट सतीशचंद्र की निगरानी में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने महिला दरोगा सुधा पाल व कोतवाली फतेहगढ़ प्रभारी सचिन कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल लेकर रेस्टोरेंट पर छापा मारा। अलग-अलग कक्षों से ९ युवतियां जिनमें से एक स्कूली ड्रेस में और ११ युवक जो सभी अपत्तिजनक स्थिति में थे। काफी देर तक पूछताछ के बाद सभी को पुलिस वैन में बिठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां पूछताछ जारी है। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक व उसके पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो यह काम लंबे समय से चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के किसी बड़े अधिकारी ने अपना बयान जारी नहीं किया था। ———————————–
पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश
