सेवा पखवाड़ा के तहत छावनी क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत फतेहगढ़ छावनी क्षेत्र में एक घंटे श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छावनी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चिन्हित स्थानों पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सीएस अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजय चौक, राजपूत रोड फतेहगढ़ चौराहे तक श्रमदान किया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि नीतू सिंह व परिषद की मनोनीत सदस्या विशिष्ठ सोनी कनौजिया व उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, अनवर जमाल व एनसीसी १२ यूपी बटालियन के कैडेट्स ने साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया। कार्यालय अधीक्षक सुबोध कुमार सिंह व एसपीएस सेंगर, सुधीर कुमार ने संबोधित किया। वार्ड के छावनी क्षेत्र नौगवंा, शीशमबाग, काशीमबाग, कर्नलगंज, आर्मी क्वार्टर, कम्युनिटी हॉल, औषधियालय आदि जगहों पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *